दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले ही वहां पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कई गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकरा गई।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं। लेकिन उद्घाटन से पहले ही रविवार को एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा (Accident on Delhi-Dehradun Expressway) हो गया। बताया जा रहा है कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। देखते ही देखते एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
