यु ही नहीं धामी जी जनता के दिलो मे राज करते है
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामीजी ने मेरे भाई की मेजर सर्जरी के पश्चात एवं पहले भी व्यक्तिगत रूप से मुझे फोन कर मेरे भाई का हाल-चाल पूछना उनकी संवेदनशीलता, सरलता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण है। उनके इस आत्मीय व्यवहार ने हमें कठिन समय में अत्यंत संबल प्रदान किया।एक कार्यकर्ता का इतना सम्मान सिर्फ भाजपा मे ही सम्भव है

मेरे भाई का उपचार दून हॉस्पिटल में हुआ, जहाँ वह 7 दिनों तक भर्ती रहा। वहाँ के डॉक्टरों एवं समस्त स्टाफ द्वारा दी गई उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा, समर्पित देखभाल और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ अत्यंत सराहनीय एवं उच्च कोटि की रहीं।
हनी पाठक की

मैं, हनी पाठक, माननीय मुख्यमंत्री जी के इस स्नेह, संवेदनशीलता एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। यही गुण उन्हें एक लोकप्रिय जननेता बनाते हैं, जो हर परिस्थिति में जनता के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं।
साथ ही, स्वास्थ्य एवं वन मंत्री श्री सुबोध उनियालजी का भी हार्दिक आभार जिन्होंने अच्छी व्यवस्था बना रक्खी है अस्पताल मे और निरंतर निरिक्षण करते है

विशेष धन्यवाद दून हॉस्पिटल के कुशल चिकित्सकों सर्वप्रथम dr N.S बिष्ट जी जिन्होंने तुरंत इलाज करवाना शुरू करवाया लगातार ऑपरेशन होने तक मुझे दिलासा भी दी एवं पूरी व्यवस्था भी करी,डॉ अनिल जोशीजी HOD orthopedics ने इतनी जटिल operation को कुशलता के साथ अंजाम दिया और मेरे भाई को उसके पैर पर खड़ा करके दिखाया एवं डॉ, विक्रांतजी जिन्होंने जटिल समस्या का सफलतापूर्वक निदान कर एक सफल मेजर सर्जरी के माध्यम से मेरे भाई को पुनः स्वस्थ जीवन प्रदान किया।
विशेष रूप से, एक सरकारी अस्पताल होते हुए भी दून हॉस्पिटल में उपलब्ध बेहतर प्रबंधन, अनुशासन और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार यह सिद्ध करता है कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाएँ भी उत्कृष्ट स्तर की हो सकती हैं।
दून हॉस्पिटल एवं समस्त स्टाफ का तहेदिल से धन्यवाद, हमारा दून अस्पताल मे वाकई मे काबिले तारीफ डॉ है जिनकी सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं ने इस कठिन समय में हमें हिम्मत और विश्वास दिया।
आप सभी का यह स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग शीघ्र स्वस्थ होने की प्रेरणा देता है।और ये मेरा पहला अनुभव नहीं मेरे पिताजी का भी सफल ऑपरेशन दून अस्पताल के डॉ सुशील ओझाजी द्वारा किया गया है
