गढ़ी कैंट में रक्षा सम्पदा अधिकारी / मुख्य अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में SC/ST Employee Federation के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष श्री यशपाल सिंह, श्री सी० पी० सिंह, श्री राजेश एवं श्रीमती रेखा उनियाल उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त अधिकारी को बधाई देते हुए कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से उनके समक्ष रखा। इस पर मुख्य अधिशासी अधिकारी / रक्षा सम्पदा अधिकारी ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
